फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   game is important for the overall development

सर्वांगीण विकास के लिए खेल को बताया जरूरी

Tue, 17 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 17 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। राजकीय इंटर कालेज के खेल मैदान में सोमवार को तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन

 प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद भी जरूरी है। खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।
उन्होंने कहा कि सभी छात्र खेल भावना से खेले और अनुशासन का विशेष ध्यान रखें। हार जीत की परवाह किए बिना बेहतर प्रदर्शन करने पर जोर दें। प्रतियोगिता के संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य जीएस नेगी ने सभी खिलाडिय़ों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

 बीएसएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों को अनिवार्य रुप से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए। इससे कुछ कर दिखाने की भावना जागृत होती है जो छात्रों को आगे ले जाती है। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर मनजीत सिंह राणा, सुबोध कुमार, केपी यादव, अमरपाल सिंह, योगेश कुमार, शैलेंद्र गौड़, स्वाति शर्मा, गीता, दुर्गेश, एके दुबे, एकता सिंह, धर्मपाल, दीपा कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed