फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fury among employees due to non-payment of salary

वेतन न मिलने से कर्मचारियों में रोष, करेंगे आंदोलन

Tue, 12 Jul 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Fury among employees due to non-payment of salary
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनियों से जुड़े 250 कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनमें रोष है। नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने जल्द वेतन भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्रों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी कासा ग्रीन और केएल मदान डोर टू डोर कूड़ा उठान और निस्तारण का कार्य करती है, जिसमें करीब 250 कर्मचारी तैनात हैं। तीन माह से कर्मियों का वेतन लंबित है। कर्मचारियों की शिकायत पर नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेताओं सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, अखिल शर्मा, अशोक गुप्ता और प्रवीण आदि ने जल्द समस्या के निराकरण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता सुरेंद्र तेश्वर और राजेंद्र श्रमिक ने बताया कि तीन माह से वेतन न मिलने से अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। कांवड़ मेला शुरू होने वाला है। मेले में यदि कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया तो नगर निगम प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वेतन को लेकर जब कंपनियों के अधिकारियों से वार्ता की जाती है तो वे निगम से बिलों का भुगतान न होने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम से अभी तक कंपनी को भुगतान नहीं हुआ है। 1.79 करोड़ का बकाया है। भुगतान मिलने पर कंपनी से जुड़े कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाएगा।
-संजय चौहान, निदेशक, कासा ग्रीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed