फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   From today on Devbhoomi tour, the holy stick journey will go

आज से देवभूमि भ्रमण पर निकलेगी पवित्र छड़ी यात्रा

Wed, 20 Oct 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
From today on Devbhoomi tour, the holy stick journey will go
श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की ओर से निकाली जाने वाली प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा बुधवार वाल्मीकि जयंती पर चारधाम एवं उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थ स्थलों के लिए रवाना हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिष्ठात्री मायादेवी मंदिर से शुभ मुहूर्त में यात्रा को रवाना करेंगे।
विज्ञापन

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि के मुताबिक यात्रा शुरू होने से पहले वाल्मीकि चौक स्थित भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना के लिए छड़ी को लाया जाएगा। इसके बाद पवित्र छड़ी को बिल्व पर्वत स्थित पौराणिक मां मनसा देवी मंदिर ले जाया जाएगा। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंदुपरी की ओर से पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद पवित्र छड़ी को रवाना किया जाएगा। यात्रा 10 नवंबर को वापस मायादेवी मंदिर हरिद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन

श्रीमहंत हरिगिरि ने कहा कि सनातन धर्म परंपरा में तीर्थाटन का विशेष महत्व है। पवित्र छड़ी यात्रा का उद्देश्य तीर्थाटन को बढ़ावा देने के साथ राष्ट्र को सामाजिक, धार्मिक एवं आर्थिक एकता के सूत्र में बांधना भी है। उन्होंने कहा कि श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े ने 70 साल पहले छड़ी यात्रा की शुरुआत की थी। कुछ सालों तक यात्रा नहीं हो सकी। 2019 से दोबारा यात्रा की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवभूमि के इन मंदिरों में पहुंचेगी यात्रा
21 दिन की यात्रा में पवित्र छड़ी चारधाम के अलावा त्रिजुगी नारायण, तुंगनाथ, भविष्य बदरी, आदि बदरी, नृसिंह मंदिर, आदि जगद्गुरु शंकराचार्य गुफा, सीतामढ़ी, नौटी गांव में श्रीयंत्र होते हुए कुमाऊं मंडल मे प्रवेश करेगी। कुमाऊं में बैजनाथ धाम, जागेश्वर धाम, सोमेश्वर महादेव, एड़ादेव, खडकेश्वर मंदिर, गरुड़ चट्टी, ज्योर्तिलिंग बागनाथ मंदिर, पूर्णागिरि मंदिर, गंगानाथ मंदिर, प्रन्ना देवी नैनीताल, नारायण आश्रम ओम पर्वत, पाताल भुवनेश्वर, हाट काली गंगोलीहाट, दूना गिरि, कालिका मंदिर, रानीखेत, बिनसर महादेव, बूढ़ाकेदार, भूमियाथान मासी, गर्जिया माता के दर्शनों के पश्चात हरिद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed