फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Friend administering the drug materials Harappa

दोस्त ने ही नशीला पदार्थ पिलाकर माल हड़पा

Wed, 05 Oct 2016 11:55 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 05 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

सेवानिवृत भेलकर्मी को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर सोने हीरे के जेवरात एवं साठ हजार नकद हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक महिला सहित तीन के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 गांव सीतापुर निवासी सेवानिवृत भेलकर्मी कुंवरपाल सिंह पांच सितंबर को गांव में ही अपने कार्यालय में बैठे थे। आरोप है कि उनका एक दोस्त राजेश शर्मा निवासी मोहल्ला चौहान, ड्राइवर सतीश एक महिला के साथ आए। आरोप है कि राजेश अपने साथ शराब लाया था। उसने भी शराब पी इसी बीच वह उठ कर कहीं गया लौट कर जब दोबारा शराब परी तो वह बेहोश हो गया।आरोप है कि उसकी शराब में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। उसके बेहोश होने पर गले से चेन, हीरे एवं सोने की अंगूठी एवं साठ हजार की रकम चोरी कर ली गई। घर न पहुंचने पर उसका पुत्र उसे ढूंढते हुए कार्यालय पहुंचा। फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे देहरादून के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसएसआई कमल मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed