फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fraud of Rs 6.80 lakh in the name of land, five named

Haridwar News: जमीन के नाम पर 6.80 लाख की धोखाधड़ी, पांच नामजद

Mon, 12 Feb 2024 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 6.80 lakh in the name of land, five named
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 6.80 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज कर हत्या कर देने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र सहित पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, अलीहसन निवासी ग्राम निक्कमपुर जीतपुर ने शिकायत देकर बताया कि उसे नसीरपुर कलां में बंटी व सत्तो की दो बीघा जमीन मंगता व उसके पुत्र दिलशाल निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पदार्था और गुल्लू उर्फ गुलशनोव्वर निवासी नसीरपुर कलां थाना पथरी ने दिखाई थी। तीनों ने उसे इस जमीन को खरीदने के लिए कहते हुए सौदा तय करवा दिया। 27 जुलाई 2023 को अपने हक में जमीन की रजिस्ट्री हरिद्वार तहसील में करवा ली।
विज्ञापन

रजिस्ट्री में दिलशाद, गुलशनव्वर गवाह बने थे। जब खेत की जमीन को खाली कर कब्जा दिलाने की बात कही तो कुछ दिन का समय मांगा। फिर से कहने पर टाल-मटोल करने लगे। बीते जनवरी माह में जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए खेत को खाली करने के लिए कहने पर पांचों आग बबूला हो गए। गाली-गलौज करते हुए उसे हत्या की धमकी दी। जानकारी जुटाने पर मालूम हुआ कि साजिश के तहत उससे 6.80 लाख की रकम हड़पी गई है। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed