फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fraud of Rs 20 lakh in the name of partnership in business

Haridwar News: कारोबार में पार्टनरशिप के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 22 Nov 2024 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 20 lakh in the name of partnership in business
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में कारोबार में पार्टनरशिप करने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अनुज कुमार सैनी पुत्र रमेशचंद सैनी निवासी सुमननगर, वीआईपी काॅलोनी रानीपुर ने शिकायत दी। बताया कि उसने विकास चौधरी निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश हाल निकट शिव मंदिर सुमननगर को 15 लाख रुपये पार्टनरशिप में कार्य करने के लिए दिए थे। उसकी 20 प्रतिशत की पार्टनरशिप थी। विकास चौधरी ने उसे एक चेक एग्रीमेंट दिया था। उसमें उसके व अपने हस्ताक्षर कराकर नोटरी कराकर लाने की बात कही। उस वक्त विश्वास कर हस्ताक्षर कर दिए। बाद में उसे एग्रीमेंट दे दिया। विकास चौधरी ने व्हाट्सप के माध्यम से उसके पार्टनरशिप के मद में दिए गए पैसों में 20 लाख 25 हजार 428 रुपये देने कबूल किए।
विज्ञापन

आरोप है कि अब उसने पैसे देने से मना कर दिया। आरोप है कि दो एग्रीमेंट जो उसे दिए गए थे, वह भी फर्जी निकले। उसमें नोटरी अधिवक्ता के रजिस्टर में साइन ही नहीं हैं। आरोप है कि विकास चौधरी ने कूटरचना कर फर्जी एग्रीमेंट उसे देकर पैसे हड़प लिए हैं। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed