{"_id":"68d6d5988a62d93bd50a7704","slug":"four-youths-attacked-a-recovery-agent-with-a-sharp-weapon-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-138737-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: रिकवरी एजेंट पर चार युवकों ने किया धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: रिकवरी एजेंट पर चार युवकों ने किया धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर में रिकवरी एजेंट पर चार युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस बीच पीड़ित के पास रखी नकदी भी गुम हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, सुभाषनगर निवासी विनोद कुमार राजौरिया श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड में टू-व्हीलर रिकवरी एजेंट है। पुलिस को तहरीर में बताया कि 18 सितंबर की शाम वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में उनका छोटा बेटा मिल गया। बेटे के साथ सामान लेकर लौट रहे थे। झंडा चौक पर चार युवक मौजूद थे।
आरोप है कि रास्ता मांगने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतर आए। इसी दौरान रिकवरी की करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी भी झगड़े में कहीं गिर गई। आरोप है कि हर्ष और हिमांशु ने पीछे से धारदार हथियार से विनोद पर हमला बोल दिया। हमले में उनके सिर से खून बह निकला और वह जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
इसके बाद युगल पांडे और दिपांशु चौधरी भी पहुंचा और चारों ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। एसएसआई खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि विनोद की तहरीर पर हर्ष, हिमांशु, युगल पांडे और दिपांशु चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।