{"_id":"61d708df7c76ec58ec40782b","slug":"four-miscreants-arrested-for-demanding-ransom-of-50-lakhs-haridwar-news-drn400937169","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की फिरौती मांगने वाले चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख की फिरौती मांगने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान से फोन पर 50 लाख की फिरौती मांगने, डराने के लिए फायरिंग करने की घटना का पुलिस और एसओजी की टीम ने खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि पांचवां आरोपी सऊदी अरब में है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने साथी से सऊदी अरब से ही फिरौती के लिए इंटरनेट कॉल करवाई थी।
बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 25 सितंबर को बहादराबाद क्षेत्र के अहमदपुर ग्रंट निवासी सुरेंद्र सिंह के मोबाइल पर इंटरनेट कॉल आई। कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि धमकी वाले नंबर वर्चुअल पाए गए। एसओजी की पड़ताल में इंटरनेशनल कॉल की बात सामने आने पर पुलिस भी हैरान रह गई।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार और एएसपी ज्वालापुर रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस व एसओजी की टीम ने पड़ताल करते हुए मनजीत निवासी सहदेवपुर, परीक्षित उर्फ प्रिंस निवासी सहदेवपुर, विनीत निवासी दौराला मेरठ हाल निवासी दक्ष एन्क्लेव सराय रोड ज्वालापुर और शेर खान निवासी सरखड़ी रुड़की को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मनजीत की शेर खान के भाई मुनीर आलम से फेसबुक पर दोस्ती थी। मैसेंजर पर आपस में बात होने पर उन्होंने फिरौती का प्लान तैयार किया। मुनीर आलम ने ही सऊदी अरब से कॉल कर फिरौती मांगी थी। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में मुनीर आलम को भी नामजद किया गया है। पुलिस को आरोपियों से तीन तमंचे, तीन कारतूस, एक चोरी हुआ मोबाइल, 4 अन्य मोबाइल फोन और दो बाइक भी बरामद की हैं।
टीम को 5000 हजार रुपये इनाम
एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार इनाम देने की घोषणा की। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह रावत, अकरम अहमद, हेमंत भारद्वाज, कांस्टेबल बलवीर चौहान, मुकेश नेगी, अमित भट्ट, दिनेश चौहान, सीआईयू प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह तोमर, जहांगीर अली, सुंदरलाल, विवेक यादव, हरवीर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह, उमेश कुमार, पदम सिंह, अजय कुमार, वसीम अकरम, मनोज कुमार, नितिन, महिपाल मौजूद रहे।