{"_id":"61141faa8ebc3e78e329070f","slug":"four-including-two-property-dealers-booked-for-fraud-haridwar-news-drn387240430","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रॉपर्टी डीलर समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रॉपर्टी डीलर समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार भाइयों ने प्रॉपर्टी डीलर समेत चार लोगों पर जमीन की धोखाधड़ी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी के मुुताबिक बिजनौर के नई बस्ती निवासी धर्मपाल व उसके दिल्ली निवासी तीन भाइयों सत्यपाल रोहिल्ला, गोपाल सिंह और राम सिंह ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया था कि कि उन्होंने हरिद्वार में प्लॉट खरीदने के लिए प्रॉपर्टी डीलर संजय वशिष्ठ व संजय खुराना से बातचीत की। जिसके बाद दोनों ने जगजीतपुर में 18 अप्रैल 2018 को कपिल सिंह निवासी ओल्ड चन्द्रावन मजनू का टीला, सिविल लाइंस उत्तरी दिल्ली व सुधीर कुमार निवासी सीतापुर ज्वालापुर से एक प्लॉट दिलवा दिया। आरोप है कि उन्होंने प्लाट को दाखिल खारिज कराने के बाद उसका पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। निर्माण कार्य शुरू होते ही गोविंदपुरी निवासी भारती ने प्लाट पर मालिकाना हक जताते हुए काम रुकवा दिया। उसने अपनी रजिस्ट्री भी दिखाई। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर संजय वशिष्ठ और संजय खुराना से संपर्क किया। जानकारी लेने पर पता चला कि दोनों उनके नाम से फर्जी मुकदमा भी लड़ रहे हैं। चारों भाइयों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर प्रॉपर्टी डीलर संजय वशिष्ठ व संजय खुराना और जमीन की रजिस्ट्री करने वाले कपिल सिंह व सुधीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।