फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four including BJP, BSP and AAP candidates filed nomination

भाजपा, बसपा और आप प्रत्याशियों समेत चार ने किया नामांकन

Mon, 24 Jan 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Four including BJP, BSP and AAP candidates filed nomination
लक्ट्रेट में रुड़की विधानसभा के लिए नामांकन करते भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा । - फोटो : HARIDWAR
विधानसभा चुुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन शुरू कर दिया है। सोमवार को रुड़की से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा, लक्सर से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद, भेल रानीपुर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत राय और इसी सीट से न्याय धर्म सभा से संदेश शर्मा की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जनपद की 11 विधानसभा सीटों से 100 नामांकन पत्र चुनाव अधिकारियों से खरीदे भी गए।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 11 बजे से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। विधान सभा हरिद्वार शहर से 10 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसमें बसपा, यूकेडी, भाजपा, राजीव स्मृति मंच, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, आम आदमी पार्टी, भारतीय हिंदू पार्टी, कांग्रेस से एक-एक और दो निर्दलियों की ओर से नामांकन पत्र खरीदे गए। भेल रानीपुर से भी 10 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसमें आजाद समाज पार्टी, भारतीय हिंदू पार्टी, कांग्रेस, भाजपा, सपा, लोक शक्ति पार्टी से एक-एक और चार निर्दलियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए।
विज्ञापन

ज्वालापुर के लिए कुल 11 नामांकन प्रपत्रों में से सात कांग्रेस, भारतीय हिंदू सेना एक, भाजपा एक और दो निर्दलियों ने नामांकन किए। भगवानपुर के लिए तीन नामांकत्र पत्रों में दो भाजपा, एक निर्दलीय ने खरीदा। झबरेड़ा के लिए कुल 11 में से कांग्रेस, आजाद पार्टी, आम आदमी पार्टी से एक-एक, तीन भाजपा, पांच निर्दलियों ने नामांकन लिए। पिरान कलियर के लिए कुल 11 में से एक-एक भारतीय हिंदू पार्टी, आजाद समाज पार्टी, आईएमआईएफ और चार निर्दलियों ने लिए। रुड़की से 15 में से पांच आम आदमी पार्टी, छह कांग्रेस, एक सपा, तीन निर्दलियों ने नामांकन खरीदे। खानपुर के लिए कुल सात में से दो कांग्रेस, एक सपा, एक आम आदमी पार्टी, तीन निर्दलियों ने नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलौर के लिए कुल पांच में से एक निर्दलीय दो भाजपा और दो कांग्रेस ने नामांकन पत्र खरीदे। लक्सर सीट से 12 में से एक-एक बसपा, आम आदमी पार्टी, दो आरजेपी, आठ निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन लिए। हरिद्वार ग्रामीण से नौ में से दो कांग्रेस, एक-एक आम आदमी पार्टी, यूकेडी, भारतीय हिंदू सेना, भारतीय एकता पार्टी और तीन निर्दलीय ने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारियों से लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed