{"_id":"671bdce721826270850a817f","slug":"four-agents-arrested-for-harassing-people-in-the-name-of-vehicle-recovery-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-124681-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वाहन रिकवरी के नाम पर लोगों को परेशान करने में चार एजेंट धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वाहन रिकवरी के नाम पर लोगों को परेशान करने में चार एजेंट धरे
विज्ञापन
हरिद्वार। हाईवे पर वाहन सवारों से रिकवरी के नाम पर उगाही करने वाले वाहन रिकवरी एजेंटों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। बहादराबाद पुलिस ने यात्री वाहन को रोककर चार रिकवरी एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया है। इससे पहले शहर कोतवाली पुलिस ने भी तीन एजेंट को गिरफ्तार किए थे।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यात्रियों के वाहनों को रोककर उगाही और मारपीट करने की शिकायतें सामने आने पर रिकवरी एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पिछले दिनों रानीपुर झाल के पास दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम पर भी रिकवरी एजेंटों ने हमला कर दिया था। अब शुक्रवार को बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे पर चौपहिया वाहन रोक रहे रिकवरी एजेंटों के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर चार रिकवरी एजेंटों को हिरासत में ले लिया। चारों ने खुद को महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट बताया। आईडी प्रूफ मांगने पर दिखा नहीं सके। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया खुद को रिकवरी एजेंट बताने वाले अंकित पंवार निवासी चौक बाजार कनखल, रवि धीमान निवासी शिव मंदिर जगजीतपुर पीठ बाजार कनखल, नवदीप मलिक निवासी शिवलोक काॅलोनी रानीपुर, अंकित शर्मा निवासी राजविहार काॅलोनी राजा गार्डन को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया है।