{"_id":"b78d9ab8adab61cf52b345226aeef478","slug":"forgot-death-announcements-on-student-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत पर घोषणाएं कर भूल गई सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की मौत पर घोषणाएं कर भूल गई सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। शहर में पिछले साल बम धमाके में छात्र की मौत पर की गई घोषणाओं को शायद सरकार ने भुला दिया है। तुषार के परिजनों ने राज्यपाल को पत्र भेजकर सरकार से घोषणाओं पर अमल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
शहर में पिछले साल छह दिसंबर को केएलडीएवी कालेज के मैदान के समीप एक बम धमाका हुआ था। जिसमें सातवीं के छात्र तुषार धीमान की मौत हो गई थी।
कई महीने पुलिस की पड़ताल के बाद फिलहाल धमाके की जांच एनआईए की टीम कर रही है। कृष्णानगर निवासी छात्र के पिता सतीश धीमान समेत संजय कुमार, आदेश धीमान, कुलदीप सूर्यवंशी, राकेश कुमार, शिव कुमार, सुनील धीमान आदि ने राज्यपाल को पत्र भेजकर बताया कि घटना के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से आर्थिक सहायता के साथ साथ छात्र के पिता को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई थी। वहीं स्कूल का नाम भी तुषार के नाम पर रखने की घोषणा हुई थी। परिजनों ने घोषणाओं पर अमल करने की मांग की।
विज्ञापन