फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Forest Department caught a vehicle full of khair wood

वन टीम ने खैर की लकड़ी से भरा वाहन पकड़ा

Wed, 22 Jun 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Forest Department caught a vehicle full of khair wood
वन विभाग की ओर से पकड़ा गया खैर की लकड़ियों से भरा वाहन । - फोटो : HARIDWAR
वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ियों से भरे एक वाहन को चालक सहित पकड़ लिया। दूसरे वाहन से निगरानी कर रहे आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार रात को वन विभाग को सूचना मिली कि भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव के वन तस्कर पथरी क्षेत्र से खैर की लकड़ी काटकर ले जा रहे हैं। सूचना पर रुड़की रेंजर विनय राठी ने हरिद्वार वन विभाग टीम के साथ तलाश शुरू की। देर रात साढ़े 11 बजे वन विभाग की टीम ने बिशनपुर कुंडी गांव में एक ट्रक में लदी लगभग 35 क्विंटल खैर की लकड़ी को पकड़ लिया। जिसकी बाजारी कीमत ढाई लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।

वाहन चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव कालेवाला निवासी गुलजार को पकड़कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए वाहन को सीज कर दिया है।
रुड़की रेंजर विनय राठी ने बताया कि खैर की लकड़ियों की तस्करी करने वाले आरोपी दूसरे वाहन से निगरानी करते हुए चल रहे थे। इसलिए वह मौका के फायदा उठाकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बिशनपुर कुंडी से खैर की लकड़ियों को उठाया गया है। जिससे खैर की लकड़ियों को देने वाले और फरार आरोपियों ताहिर और रफी निवासी सिकरोढ़ा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed