{"_id":"698c99c522169c306d0361aa","slug":"food-safety-department-launched-checking-and-sampling-drive-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-144796-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: एक्सपायरी कोल्डड्रिंक्स की 118 बोतलों को कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: एक्सपायरी कोल्डड्रिंक्स की 118 बोतलों को कराया नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में चेकिंग और सैंपलिंग अभियान चलाया। इस दौरान 28 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। एक्सपायरी कोल्डड्रिंक की 118 बोतलें नष्ट कराई गईं।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमा नंद जोशी ने बताया कि वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और पवन कुमार की टीम ने कांवड़ पटरी मार्ग चिड़ियापुर, चंडीघाट और पैड़ी क्षेत्र में स्थित स्थायी व अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों के साथ कोल्डड्रिंक स्टोरेज (कंपनी डिपो) का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर सात खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया।
मौके पर एक्सपायरी डेट वाली 118 बोतलें जब्त कर नष्ट कराई गईं। इसके अलावा स्ला तीन नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि ऊंचापुल, ज्वालापुर स्थित कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर निर्मल इंटरप्राइजेज का भी निरीक्षण किया गया। यहां खाद्य पदार्थ सीधे जमीन पर रखे मिले। परिसर की दीवारें और फर्श कच्चे पाए गए। मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर स्टोरेज संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए। साथ ही कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर को हरिद्वार क्षेत्र से एक्सपायरी हो चुकी कोल्डड्रिंक्स की बोतलें तत्काल बाजार से हटाने और इसकी रिपोर्ट तीन दिन के भीतर विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।