{"_id":"612926c08ebc3e79bc3b7fc1","slug":"following-sanatan-dharma-is-the-ultimate-religion-achyutananda-tirtha-haridwar-news-drn3886899156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन धर्म का पालन ही परम धर्म है: अच्युतानन्द तीर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातन धर्म का पालन ही परम धर्म है: अच्युतानन्द तीर्थ
विज्ञापन
भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद को गुलदस्ता देते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ,महामंडलेश्?
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ का ‘अवतरण दिवस’ शाखा ‘अद्भुत मन्दिर’ श्री भूमा शक्ति पीठ हरिपुर कला में हर्षोल्लास से मनाया गया।
शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने सिद्धपीठ भूमा निकेतन में सद्गुरुदेव ब्रह्मलीन अनंतश्री विभूषित स्वामी भूमानंद तीर्थ महाराज एवं लक्ष्येश्वराश्रम महाराज, आश्रम की अधिष्ठात्री माता राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी एवं सिद्धेश्वर महादेव की प्रतिमाओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने कहा कि जिस प्रकार हमारी भारतीय सेना के वीर सिपाही मातृ भूमि की रक्षा के लिए सीने पर गोली खाकर प्राणों को न्यौछावर कर राष्ट्र की आन-बान और शान की रक्षा करते हैं, ठीक उसी प्रकार प्रत्येक मनुष्य को भी राष्ट्र की रक्षा करनी चाहिए। सनातन धर्म का पालन करना चाहिए और यही हमारा परम धर्म है।
पानीपत, हरियाणा के अशोक गर्ग और अरुण गर्ग ने चिकित्सालय को रोगियों की सेवा के लिए एक एंबुलेंस दान की। स्वामी भूमानंद नर्सिंग कॉलेज एवं स्कूल और श्री स्वामी भूमानंद पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। अद्भुत मंदिर हरिपुर कलां में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भारत माता मन्दिर के महांडलेश्वर स्वामी ललितानंद, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, अवधूत मंडल आश्रम के महामंडलेश्वर संतोषानंद, महामंडलेश्वर जसवेंद्र शास्त्री, जिला जज विवेक भारती शर्मा, अंशुल सिंह, ललित नारायण मिश्रा, केके मिश्रा, डॉ. सचिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।