फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Folk dance and songs tied the knot

हिमालय दर्शन एक्सपो में महकी पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू

Sat, 04 Dec 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Folk dance and songs tied the knot
हिमालय दर्शन एक्सपो में प्रस्तुति देते कलाकार । - फोटो : HARIDWAR
चारधाम शीतकालीन यात्रा के प्रमोशन के लिए लगाए गए हिमालय दर्शन एक्सपो के आखिरी दिन यमुना पहाड़ी रसोई को सम्मानित करने के साथ ही मेला खत्म हो गया। पहाड़ के गीतों और नृत्य ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

उत्तरी हरिद्वार के खडखड़ी स्थित वेद निकेतन में चले एक्सपोर्ट समापन में मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि रहे। एक्स्पो में आए लोगों ने विभिन्न स्थानों पर सामान खरीदा एवं पहाड़ी व्यंजनों का लुप्त उठाया। पहाड़ी रसोई को भी संस्था की ओर से सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। बाहर से आए हुए टूर एवं ट्रेवल कंपनियों ने उत्तराखंड के व्यंजन का आनंद उठाया। उत्तराखंड के दालों एवं उत्पादों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

कलाकार दुर्गेश नौटियाल ने हास्य प्रस्तुति से सभी को गुदगुदाया। एक्सपो में आए हुए विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालक डॉ. संतोष खंडूड़ी ने कहा कि पहाड़ी व्यंजन एवं अनाजों को हरिद्वार में मार्केट उपलब्ध होनी चाहिए। इस दौरान महादेव सेना के दीपक पुरोहित, गीता बिष्ट, इंदु नेगी, कुसुम कंडवाल, संस्था के सचिव एवं संयोजक राजेंद्र सेमवाल, दिनेश नौटियाल, प्रदीप उनियाल, राजेंद्र नौटियाल, गीता बिष्ट, हरीश डिमरी, मनोज सेमवाल, मंजू नौटियाल, वीरेंद्र मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed