फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five thousand patients of Corona infected in the district reached

पांच हजार पहुंचा जनपद में कोरोना संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा

Wed, 02 Sep 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Five thousand patients of Corona infected in the district reached
जनपद हरिद्वार में कोरोना से संक्रमित मरीजों का मामला पांच हजार तक पहुंच गया है। यही नहीं जिले में 20 से अधिक मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है। मरीजों के मामले आने पर जनपद में 68384 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को कोरोना के 152 मरीजों के मामले सामने आए। इनके साथ जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों के मामले 4921 हो गए हैं। मरीजों में सिडकुल थाने के एक सिपाही, सिंचाई विभाग से एक कर्मी के अलावा स्वास्थ्य विभाग से दो, सरकारी विभागों से 4, फ्लू क्लीनिक से 14, प्राइमरी कांटेक्ट 72, सर्विलांस एवं पाबंद क्षेत्रों से 10, जबकि सात मरीजों से संपर्क नहीं हो सका। अन्य राज्यों से एक मरीज का मामला सामने आया। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि कोविड केयर सेंटरों में 420 मरीज भर्ती हैं। स्वस्थ होने पर 71 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में अब तक 68384 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 63557 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब इनमें से 3260 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है। सैंपल 1500 लोगों के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed