{"_id":"60f7116d8ebc3e6d982b361c","slug":"five-people-will-offer-namaz-in-idgah-and-mosques-haridwar-news-drn3850665187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा: ईदगाह व मस्जिदों में पांच लोग पढ़ेंगे नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा: ईदगाह व मस्जिदों में पांच लोग पढ़ेंगे नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-अजहा (बकरीद) आज मनाया जाएगा। जनपद में बकरीद को लेकर पुलिस ने मंगलवार को सभी कोतवाली और थानों की पुलिस ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में निर्देश दिए गए कि ईदगाह व मस्जिदों में मात्र पांच लोग ही नमाज पढ़ेंगे। सभी लोग अपने घरों में नमाज पढ़ेंगे। कुर्बानी का वीडियो व फोटो भी वायरल नहीं होंगे। इसके साथ ही निश्चित स्थान पर ही कुर्बानी की जाएगी। दूसरी तरफ मुस्लिम समाज के लोगों ने मंगलवार को कपड़े, जूते समेत अन्य सामान की खरीदारी की।
ईद-उल-अजहा मनाये जाने को लेकर जिला प्रशासन ने सरकार की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन के अनुसार पर्व मनाने व कुर्बानी करने के निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर एक दिन पहले लोगों के साथ बैठकें की गई और बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर इस वर्ष भी जनपद की किसी भी ईदगाह व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की सामूहिक नमाज नहीं होगी।
ईदगाह व मस्जिदों में मात्र पांच-पांच लोग ही नमाज पढ़ेंगे। वहीं घरों में ही नमाज अदा की जाएगी।
मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने नमाजियों से अपील की है कि ईद-उल-अजहा की नमाज घर पर ही रहकर अदा करें ताकि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को रोकने में कामयाबी मिल सके। वहीं त्योहार के मद्देनजर ईदगाह व मस्जिदों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। शहर ईदगाह पर सुबह नौ बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी।