फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five hundred people challaned, 50 thousand fine collected

जिले में पांच लोगों का चालान, 50 हजार जुर्माना वसूला

Wed, 05 Jan 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Five hundred people challaned, 50 thousand fine collected
हरकी पैड़ी पर बिना मास्क के यात्रियों का चालान करते पुलिसकर्मी । - फोटो : HARIDWAR
कोरोना संक्रमण की दर बढ़ने के बाद आखिर जिला और पुलिस प्रशासन की नींद टूट गई। बुधवार को जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और उपजिलाधिकारी अपने अधिनस्थों के साथ सड़कों पर उतरे। कोविड मानकों का उल्लंघन करने पर पूरे जनपद में पांच लोगों का चालान किया और 50 हजार का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय बुधवार को हरकी पैड़ी, अपर रोड, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बिना मास्क घूमने वाले लोगों को रोका। भविष्य में बिना मास्क से घर से न निकलने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के आसपास बिना मास्क इधर-उधर घूमने वालों के चालान काटे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनपद में मास्क न पहनने वालों के चालान की कार्रवाई की जाए। भगवानपुर, रुड़की और लक्सर में चालान काटने के साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुनादी कराई। औचक निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पुलिस ने थाना और चौकी क्षेत्रों में कोविड मानकों का पालन करवाने के लिए मुनादी कराई। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत भी खुद सड़कों पर उतरे और पुलिस टीम के साथ अभियान चलाकर यात्रियों व शहरवासियों को कोविड के प्रति जागरूक किया। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जिले के सभी थानेदारों व कोतवालों को कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने रात के कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के लिए निर्देश भी दिए। लोगों को जागरूक करने के लिए मुनादी कराई। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर सुयाल, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे। उधर मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में अभियान चलाया। नगर निगम की टीम ने बिना मास्क लोगों के चालान किए। दो सौ लोगों को मास्क बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से की मास्क लगाने की अपील
लालढांग चौकी इंचार्ज बीरेंद्र सिंह ने लालढांग के चमरिया, नयागांव, मोल्हापुरी, कटेबड़, रसूलपुर, मीठीबेरी, मंगोलपुरा, आर्यनगर गांव में प्रचार वाहन के माध्यम से मास्क लगाने की अपील की गई व शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की। कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

एसडीएम ने भी चलाया अभियान
बुधवार शाम को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने चंद्राचार्य चौक व आसपास क्षेत्रों में मास्क की चेकिंग की। लोगों को मास्क लगाने की अपील की गई। कहा कि कोरोना संक्रमण फिर से तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में सभी लोग मास्क लगाकर स्वयं और दूसरों को संक्रमित होने से बचाएं। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क घूम रहे 50 लोगों के चालान भी काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed