{"_id":"52eb4675ec9964c7631e9f99926f5a3b","slug":"first-in-b-com-third-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम तृतीय वर्ष में श्वेता ठाकुर बनीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम तृतीय वर्ष में श्वेता ठाकुर बनीं प्रथम
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Wed, 03 Jun 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकॉम तृतीय वर्ष में 60 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुए। सर्वाधिक अंक प्राप्त कर छात्रा श्वेता ठाकुर प्रथम स्थान पर रहीं। हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के घोषित बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षाफल में एसएमजेएन पीजी कालेज के 40 छात्राएं और 20 छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए।
विज्ञापन
कालेज के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि गुणवत्ता की दृष्टि से कालेज का परीक्षाफल सर्वोत्तम है। विभाग का कुल परीक्षाफल 98 प्रतिशत रहा। जिसमें छात्रा श्वेता ठाकुर पुत्री अनिल कुमार ठाकुर ने प्रथम और अमन भारद्वाज पुत्र प्रदीप भारज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
तीसरे स्थान पर अंशुल अनेजा पुत्र हरिओम अनेजा रहे। इसके अलावा कोमल गुप्ता चतुर्थ, भोमेश उपमन्यु और निवेदन रस्तोगी पांचवां स्थान पाया। जबकि श्वेता नेगी छठे, प्रबल प्रताप सिंह सातवें, सोलानी शर्मा आठवें गुंजन क्षेत्रपाल एवं रीतिका मेहता नौवें और कंचन दसवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
कालेज प्रबंध समिति अध्यक्ष महंत लखन गिरि महाराज, सचिन महंत रविंद्र पुरी और प्राचार्य डा. अवनीत कुमार घिल्डियाल ने मेधावियों को बधाई देकर हौसला बढ़ाया।