{"_id":"590375424f1c1b4522c0cb26","slug":"first-batch-for-chardham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया के मौके पर शुक्रवार की सुबह मायादेवी प्रांगण से चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया किया। पूजा अर्चना के साथ मेयर मनोज गर्ग ने पहले जत्थे को रवाना किया। इस दौरान करीब तीन सौ वाहनों से यात्री रवाना हुए। यात्रा के लिए रवाना हुए तीर्थयात्रियों का ट्रेवल्स व्यवसायियों ने स्वागत किया।
चारधाम यात्रा के जत्थे को रवाना करते हुए मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा में बेहतर प्रबंध करने के लिए कृत संकल्प है। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
चारधाम यात्रा की जानकारी के लिए शीघ्र ही पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर यात्रियों की समस्या और सुविधाओं के लिए सुझावों का आदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी चालकों और वाहन मालिकों आदि से आह्वान किया कि वे यात्रा के दौरान यात्रियों से ऐसा मधुर व्यवहार करें ताकि उत्तराखंड की बेहतर छवि पूरी दुनिया में जाए।
विज्ञापन
हरिद्वार ट्रेवल्स एजेंट टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के संरक्षक संजय चोपड़ा ने कहा कि इस साल यात्रा काल में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मई को बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आ रहे हैं और महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 6 मई को बदरीनाथ धाम में दर्शन करने आएंगे। इससे दुनियाभर में उत्तराखंड का एक अलग ही चारधाम यात्रा का सुरक्षित और सुखद संदेश जा रहा है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल और महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने कहा कि सभी ट्रेवल्स व्यवसायी चारधाम यात्रा को सुखद तथा सफल बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। सभी ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर चारधाम यात्रा पर रवाना हुए सुब्रतु घोष, माणिक बनर्जी, श्रीकांत मुखर्जी, पटना के माधव झा, गुजरात के शिशु भाई पटेल, चेन्नई से लक्ष्मण यादव, एस श्रीनिवासन, श्री कृष्णा अय्यर आदि ने कहा कि हरिद्वार में जनप्रतिनिधियों व ट्रेवल्स व्यवसायियों द्वारा जो हमारा सम्मान किया गया है वह उसे कभी भुला नहीं सकते।
इस अवसर पर युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्जवल पंडित, ट्रेवल्स व्यवसायी भगवत मुन्ना , व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप शर्मा, होटल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, राजेेंद्र वशिष्ठ, गोपाल छिब्बर, गौरव, अरविंद खनेजा बॉबी, विजय शुक्ला, पंकज नेगी, धर्मेंद्र मिश्रा, शंभू सिंह, काकू भाई, सचित, योगेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, रंजीत सिंह, डिम्पल शर्मा, संचित, उमेश, योगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।