फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered for snatching chain from a woman.

Haridwar News: स्कूटी सवार महिला से चेन झपटने में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 25 Sep 2026 05:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for snatching chain from a woman.
-कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी चिह्नित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में तीन साल की बेटी को स्कूटी पर बैठाकर घर लौट रही महिला से चेन झपटने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को चिह्नित कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, गणपति धाम फेस-3 निवासी रितू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 सितंबर को वह अपनी तीन साल की बेटी श्रेया को साथ लेकर बूढ़ी माता मंदिर गई थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे वह स्कूटी से घर लौट रही थीं। लक्सर रोड पर राज पैलेस के पास पीछे से एक बाइक सवार आया। आरोप है कि उसने स्कूटी रोकने को कहा और धमकी दी कि गाड़ी नहीं रोकी तो उसे और बेटी को गिरा देगा।
विज्ञापन

आरोप है कि स्कूटी नहीं रोकने पर उसने रितु के गले में पहनी सोने की चेन तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने स्कूटी में लात मार दी, जिससे मां-बेटी सड़क पर गिर गईं। इसके बाद आरोपी चेन तोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को उठाकर किनारे बैठाया। महिला ने बताया कि चोट लगने के कारण बेटी घटना के बाद से लगातार रो रही है। उपचार कराने के बाद उन्होंने 24 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि रिपोर्ट कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed