{"_id":"697c920aa9feded8220b2107","slug":"fir-lodged-against-six-people-including-district-panchayat-vice-president-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-144291-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेड़ी गांव में भाजपा के दो गुटों के बीच हुए गंभीर विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से जिला पंचायत उपाध्यक्ष समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
भाजपा नेता अतुल चौहान की पत्नी दीप शिखा चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति अतुल चौहान लंबे समय से क्षेत्र में बागों की अवैध कटाई और कृषि भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन के साथ-साथ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण में भी कई बार शिकायतें दर्ज कराई थीं। इतना ही नहीं, मामले को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल की गई थी। इसके चलते भूमाफिया और उनसे जुड़े लोगों से रंजिश बढ़ती चली गई।
हाईकोर्ट ने 16 अक्तूबर 2024 को अतुल चौहान को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए थे। इसके बावजूद 28 जनवरी 2026 को खसरा संख्या 154 व 158, ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी में हो रही कथित अवैध प्लॉटिंग की पैमाइश के लिए तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारियों ने अतुल चौहान को सुबह मौके पर बुलाया। अतुल चौहान अपने भतीजे तरुण चौहान के साथ कार से वहां पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि मौके पर पहले से मौजूद जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, सचिन चौहान, कृष्णपाल उर्फ नानू, शोभित चौहान, सहदेव और पांच-छह अज्ञात लोग लाठी-डंडों और अवैध हथियारों से लैस थे। जैसे ही अतुल चौहान और उनके भतीजे कार से उतरे, हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पीछे से फायरिंग भी की गई। किसी तरह दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। तहरीर में कहा गया है कि हालात बिगड़ते देख आत्मरक्षा में अतुल चौहान ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जमीन की ओर फायर किया। घटना के बाद अतुल चौहान ने स्वयं कनखल थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल पुलिस के सुपुर्द कर दी। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।