{"_id":"69f9e35971c25aed490308f8","slug":"fir-lodged-after-four-months-for-burning-youth-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-148400-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवक को जलाने के आरोप में चार महीने बाद प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवक को जलाने के आरोप में चार महीने बाद प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरी। थाना क्षेत्र के गांव में दिसंबर माह में युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने के आरोप में पुलिस ने अब प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रहीश निवासी भारापुर भौरी, थाना बहादराबाद ने तहरीर में बताया कि बीते 23 दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे उसका बेटा मन्नान अपने गांव के अहसान के साथ बोडाहेड़ी में शोयब और फैसल के घर 15 हजार रुपये लेने गया था। आरोप है कि फैसल के घर के पास आग जल रही थी। जैसे ही मन्नान आग सेकने लगा तभी शोयब और फैसल पहले से अपने पास पेट्रोल रखे हुए थे।
आरोप है कि दोनों ने उस पर पेट्रोल डाल दिया और आग में धक्का दे दिया। इससे मन्नान गंभीर रूप से झुलस गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पीड़ित के पिता ने बताया कि घटना के बाद से वह अपने बेटे का इलाज कराने में जुटे हुए थे। अब थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।