फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Finished wait, will open today

खत्म हुआ इंतजार, आज खुलेगा पिटारा

Fri, 10 Mar 2017 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 10 Mar 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आखिर 24 दिनों का इंतजार समाप्त हो गया। शनिवार को विधानसभा चुनावों की मतगणना होनी है। मतगणना के साथ ही जिले की सभी 11 सीटों के 106 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला हो जाएगा। शुक्रवार को दिनभर प्रशासन से लेकर राजनीतिक दलों के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।

15 फरवरी को 11 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 118 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद है। चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत चुनावों की मतगणना शनिवार को की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने शुक्रवार सहयोगी अधिकारियों के साथ मतगणना केंद्रों का निरीक्षण यहां की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतगणना पूरी मुस्तैदी के साथ की जाए। कहीं कोई विवाद न हो और अगर कहीं किसी बात को लेकर भ्रम या विवाद की स्थिति बनती है तो राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पूरी तरह संतुष्ट करते हुए मतगणना की जाए। उन्होंने एसएसपी कृष्ण कुमार वीके और अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट में छह, विकास भवन में होगी पांच क्षेत्रों की मतगणना
 मतगणना के लिए कलेक्ट्रेट परिसर और विकास भवन में मतगणना की व्यवस्था की गई है। अपर जिलाधिकारी ललित मोहन मिश्रा ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में हरिद्वार नगर, भेल रानीपुर, लक्सर, खानपुर, रुड़की और पिरान कलियर और विकास भवन में ज्वालापुर, भगवानपुर, मंगलौर, हरिद्वार ग्रामीण व भगवानपुर विधानसभा सीटों की मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
 एसपी सिटी और एसपी क्राइम होंगे सुरक्षा प्रभारी
  एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा का व्यापक घेरा रहेगा। बिना पास के किसी को भी निर्धारित घेरे से अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। कलेक्ट्रेट परिसर के सुरक्षा प्रभारी एसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल और विकास भवन क्षेत्र की सुरक्षा प्रभारी एसपी क्राइम शाहजहां अंसारी रहेंगे। सीओ सदर जेपी जुयाल ने बताया कि किसी भी कर्मचारी और राजनीतिक अभिकर्ता को मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई अपना मोबाइल फोन लेकर आएगा तो उसे बाहर ही रखवा दिया जाएगा। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उसी की होगी।


यहां रहेगी पार्किंग
 विकास भवन में जाने वाले मतगणना कर्मियों और यहां के राजनीतिक दलों के चुनावी अभिकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग इंदिरा अम्मा कैंटीन में और कलेक्ट्रेट में जाने वाले कर्मियों की पार्किंग कलेक्ट्रेट पार्किंग में होगी। जबकि यहां की विधानसभा क्षेत्रों के एजेंटों के वाहनों की पार्किंग एसएसपी कार्यालय के पास वाली पार्किंग के साथ ही एआरटीओ कार्यालय और मुख्य विकास अधिकारी आवास के पीछे वाली पार्किंग में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed