फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fight for the first dose, how will it compete with the third wave

पहली डोज की मारामारी, सेकेंड की कैसी हो तैयारी

Wed, 21 Jul 2021 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fight for the first dose, how will it compete with the third wave
कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए टीकाकरण ही कारगर उपाय है। बावजूद जिले में वैक्सीन की डोज कम पड़ रही है। डोज आते ही भीड़ उमड़ रही है। वैक्सीन का सीमित कोटा मिलने से पहली डोज के लिए ही सेंटरों पर मारामारी हो रही है। ऐसी स्थिति में 76 फीसदी लोगों को अभी दूसरी डोज का इंतजार है। कोविड के संक्रमण से बचाव के लिए दोनों ही डोज लगनी जरूरी हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड के दूसरे जिलों की तुलना में हरिद्वार में संक्रमण की अधिक आशंका रहती है। इसकी वजह यात्रियों का आवागमन है। कांवड़ यात्रा रद्द होने के बाद भी हरिद्वार में प्रतिदिन औसतन करीब एक लाख से अधिक यात्री पहुंचे हैं। देहरादून और ऋषिकेश के लिए आवाजाही करने वाले भी हरिद्वार गंगा में डुबकी लगाने यहां आते हैं। कोविड की दूूूसरी लहर ने हरिद्वार में कोहराम मचाया। संत और बाहरी श्रद्धालुओं से लेकर स्थानीय लोग संक्रमण की चपेट में आए। बाहरी यात्रियों के आवागमन के बीच संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए टीकाकरण पर सर्वाधिक जोर है। इसी साल जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी होने हैं। शहर से लेकर गांवों में टीकाकरण कराया जा रहा है। लेकिन आबादी की तुलना में डोज की कमी मुश्किल बढ़ा रही है।
विज्ञापन

हरिद्वार जिले में 18 साल से अधिक उम्र की करीब 1308863 आबादी है। आबादी की तुलना में बुधवार तक 646797 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसमें 154505 लोग दूसरी डोज भी लगा चुके हैं। दूसरी डोज लगवाने वाले मात्र 23.88 फीसदी हैं। कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन और कोवॉक्सीन की 28 दिन के बाद लगनी होती है। हरिद्वार में अधिकतर लोगों को कोविशील्ड लग रही है। सेंटरों पर डोज लगाने के लिए स्लॉट बुकिंग की अनिवार्यता नहीं है। ऐसे में डोज का कोटा मिलते ही सेंटरों पर भीड़ उमड़ रही है। वैक्सीन के अभाव में कई लोग दूसरी डोज नहीं लगवा पा रहे हैं। जिले में पहली डोज लगाने वाले 45 साल से अधिक उम्र के 34.49 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। 18 साल से अधिक उम्र के मात्र 1.74 लोग ही दूूूसरी डोज लगा सके हैं। 73.28 हेल्थ वर्कर और 66.63 फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
जिले में टीकाकरण की स्थिति
- 45 से अधिक उम्र के 303191 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। इनमें 104589 लोग ही दूसरी डोज लगा सके हैं।
- 18 साल से 44 उम्र के 277682 लोगों को पहली डोज लगी है। जबकि 48833 लोग ही दूसरी डोज लगा सके हैं।
- 17373 हेल्थ वर्कर पहली डोज लेने के बाद 12731 ने दूसरी डोज लगाई है।
- 48551 फ्रंट लाइन वर्कर पहली डोज लगाने के बाद 32352 ने दूूसरी डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed