फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Female constable filed case against head constable husband

Haridwar News: महिला सिपाही ने हेड कांस्टेबल पति पर दर्ज कराया केस

Wed, 14 Jun 2023 04:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
Female constable filed case against head constable husband
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला सिपाही ने हेड कांस्टेबल पति पर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक खड़खड़ी चौकी में तैनात महिला सिपाही भारती रावत ने अपने पति हेड कांस्टेबल दीपक राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि मंगलवार को यातायात लाइन कमलदास कुटिया स्थित अपने कमरे पर खाना खाने के लिए पहुंची। जहां पति पहले से था और अंदर कमरे की लाइटें बंद थी। लाइट जलाने का प्रयास करते ही पति ने पिटाई कर दी। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

आरोप है कि ड्यूटी पर होने के चलते वह वर्दी में थी, मारपीट के दौरान उसकी वर्दी भी फट गई। आरोप लगाया कि तीन महीने पहले भी उसने पति से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन सहकर्मियों ने बचा लिया था। दोनों बच्चों को भी अपने मायके भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed