फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers will protest at SSP office today

आज एसएसपी दफ्तर पर धरना देगी भाकियू तोमर

Sun, 06 Mar 2022 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers will protest at SSP office today
भाकियू (तोमर गुट) के कार्यकर्ता सोमवार को एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। भाकियू नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने आपसी झगड़े में एक निर्दोष को खिलाफ झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया। विरोध जताने पर कार्यकर्ताओं के साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) जिलाध्यक्ष चौधरी विकेश बालियान ने बताया कि सिडकुल पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट में उल्टा पीड़ितों पर ही कार्रवाई कर दी थी। इंसाफ मांगने के लिए थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई। इससे भाकियू कार्यकर्ताओं में पुलिस प्रशासन की मनमानी के खिलाफ गहरा आक्रोश पनप रहा है। पुलिस से पीड़ितों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की जा रही थी। लेकिन मुकदमे वापस नहीं हुए हैं। जिसको देखते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में सात मार्च को एक बजे एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। मांग पूरी न होने पर एसएसपी कार्यालय पर ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed