फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers waiting for bonus in paddy purchase

किसानों को धान खरीद में बोनस की घोषणा का इंतजार

Thu, 07 Oct 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers waiting for bonus in paddy purchase
धान का समर्थन मूल्य घोषित होने के बाद भी सरकार की तरफ किसानों को दिए जाने वाले बोनस को लेकर अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि बोनस के आदेश नहीं होने के कारण ही किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में लगभग 14 हजार हेक्टेयर भूमि पर 25 हजार किसानों ने धान की रोपाई की है। सरकार की ओर से धान खरीद के लिए 20 खरीद केंद्र खोले गए हैं। केंद्रों पर सामान्य धान का मूल्य 1940 रुपये और ग्रेड एक के धान के दाम 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। हर साल किसानों को धान के दामों के साथ अलग से 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस के रूप में दिए जाते रहे हैं। इस साल सरकार की ओर से धान बेचने पर किसानों के लिए बोनस की घोषणा अब तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

बोनस नहीं मिलने के कारण किसान सरकारी केंद्रों की तरफ धान बेचने की तरफ अभी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जनपद में बनाए गए केंद्रों पर करीब एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी धान खरीद नहीं हो सकी है, जबकि खुले बाजार में धान की खरीदारी करीब दो सप्ताह से चल रही है। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी विकेश बालियान का कहना है कि सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक केंद्रों पर धान की खरीदारी शुरू नहीं हो सकी है। किसानों को लगातार धान की खरीद केंद्रों पर करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बात रही बोनस की तो अभी सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। आदेश जारी किए जाएंगे तो किसानों को बोनस भी दिया जाएगा।
- लता मिश्रा, उप संभागीय विपणन अधिकारी, गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed