फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers of Uttarakhand get the facility of purchase on MSP: Tikait

उत्तराखंड के किसानों को मिले एमएसपी पर खरीद की सुविधा: टिकैत

Sun, 20 Feb 2022 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Uttarakhand get the facility of purchase on MSP: Tikait
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तराखंड के किसानों को एमएसपी पर खरीद की सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को कनखल के जगजीतपुर स्थित एक आश्रम में पहुंचे राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहाड़ी राज्यों के किसानों को ट्रांसपोर्ट सब्सिडी का लाभ भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बेहद संभावनाओं वाला प्रदेश हैं। उत्तराखंड को ऑर्गेनिक स्टेट के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सिक्कम ऑर्गेनिक स्टेट बन सकता है तो उत्तराखंड को भी ऑर्गेनिक स्टेट बनाया जा सकता है। इससे यहां के किसानों को लाभ मिलेगा। उत्तराखंड में विलेज टूर की भी अपार संभावनाएं हैं। सरकार को इस पर काम करना चाहिए।

राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तराखंड में फसलों को जंगली जानवर नुकसान पहुंचाते हैं। पानी का प्रबंध नहीं है। उत्तराखंड के किसानों को भी फसलें कम रेट पर बेचनी पड़ती हैं। इसलिए एमएमपी पर फसल खरीद की व्यवस्था होनी चाहिए। खेत से मंडी तक की व्यवस्था सरकार करे। उन्होंने कहा कि किसानों के हक में 25 वर्षों के लिए एक राष्ट्रीय नीति बननी चाहिए। नीति में किसानों के हितों से जुड़े 10 से 12 प्रमुख मुद्दों पर सरकार काम करे। हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के संबंध में राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तराखंड का इतिहास रहा है कि यहां सत्ता बदलती रहती है। पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कई पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं और कहीं ना कहीं किसान भी चाहता है कि बदलाव हो और एक नई सरकार आए जो किसानों के हित में बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed