फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   fan dropped from roof, student injuries

छत से गिरा पंखा, छात्र चोटिल

Thu, 06 Apr 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 06 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विवि के भौतिक विज्ञान विभाग में बीएससी फोर्थ सेमेस्टर की कक्षा में पढ़ाई के दौरान एक पंखा छत से गिर गया। पंखे की चपेट में आने से एक छात्र को हल्की चोटें आई। गुस्साए छात्रों से कुलसचिव कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने संकाय के डीन पीपी पाठक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीन को पद से हटाए जाने की मांग की।  


बृहस्पतिवार की सुबह गुरुकुल कांगड़ी विवि के भौतिक विज्ञान विभाग में बीएससी फोर्थ सेमेस्टर के छात्र अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान छत से एक पंखा  गिर गया। पंखा गिरने से एक छात्र के सिर पर हल्की चोट आ गई। घटना से गुस्साए छात्रों ने छात्र कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान के नेतृत्व में कुलसचिव कार्यालय पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष चर्चित बालियान ने कहा कि कक्षा में पढ़ाई के दौरान छत से पंखा गिरना सामान्य घटना नहीं है। इससे घटना में छात्रों को गंभीर चोटें भी आ सकती थी। विवि में फैली अव्यवस्थाओं के चलते छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घटना से नाराज छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए संकाय के डीन को पद से हटाए जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में चौधरी अनुज कालखंडे, धर्मेंद्र, अंकुर मलिक, देवेश मलिक, अजय पंवार, रिंकु गुर्जर, अंकित, राहुल, मोहित, शुभम, ललित आदि मौजूद थे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed