{"_id":"833e3f299a0dbc60b6c7aad9f593a8a7","slug":"fair-price-shop-shall-then-apply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते गल्ले की दुकान चाहिए तो करें आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते गल्ले की दुकान चाहिए तो करें आवेदन
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेला क्षेत्र के 32 सेक्टरों में 64 अस्थायी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के लिए पूर्ति विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 16 नवंबर से आवेदन पत्र मिलेंगे और 15 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे। दुकानों के आवंटन और अन्य किसी जानकारी के लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय हरिद्वार में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को अर्द्धकुंभ मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि अस्थायी गल्ला विक्रेता निर्धारित आवेदन पत्र के प्रारूप पर अस्थायी दुकान लगाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र का शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र पर पांच रुपये कोर्ट फीस का टिकट लगाना भी जरूरी है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया जो व्यक्ति सेक्टर मोतीचूर, रायवाला, श्यामपुर और ऋषिकेश में अस्थायी सस्ते गल्ले की दुकान खोलना चाहते हैं वह आवेदन पत्र का प्रारूप जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं और वहीं जमा भी करेंगे। चंद्रभागा और मुनिकीरेती सेक्टर की जो दुकानें टिहरी जिले में आती हैं उनके आवेदन पत्र जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी गढ़वाल के कार्यालय से मिलेंगे और वहीं जमा होंगे।
विज्ञापन
चीला, लक्ष्मण झूला और स्वर्गाश्रम की दुकानों से संबंधित आवेदन पत्र जिला पूर्ति अधिकारी पौड़ी के कार्यालय से मिलेंगे और वहीं जमा भी करेंगे। हरिद्वार जिले के बैरागी कैंप और ज्वालापुर की दुकानों के लिए आवेदन पत्र जिला पूर्ति हरिद्वार के कार्यालय में मिलेंगे। जमा भी वहीं कराएंगे।