{"_id":"60f313318ebc3e79a12fffc3","slug":"explore-possibilities-of-boating-in-ganga-dm-haridwar-news-drn38476803","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नाव चलाने की तलाशी जाएं संभावनाएं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में नाव चलाने की तलाशी जाएं संभावनाएं: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिला गंगा संरक्षण समिति के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रमुख पुल के साइडों पर जाल लगाने, गंगा में नाव चलाने की संभावनाओं को तलाशने समेत कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने गंगा से जुड़ी हुई विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी भी गठित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मौजूद लोगों ने पंतद्वीप पार्किंग में अवैध दुकानों का मुद्दा उठाया। कहा कि दुकानों से निकलने वाली गंदगी बहकर गंगा में जाती है। जिलाधिकारी ने अवैध दुकानों को हटाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य नगर आयुक्त ने कहा कि अवैध दुकानों को चिह्नित कर हटाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी अतिक्रमण होने से पहले सक्रिय रहें, ताकि बाद में अतिक्रमण होने की समस्या ही पैदा न हो। उन्होंने सिंचाई विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि यदि कहीं अतिक्रमण होता है तो अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रमुख नालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने पर चर्चा हुई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इसका प्रस्ताव भेजा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव मिलने पर बजट की स्वीकृति दी जाएगी।
सुभाषनगर कॉलोनी के नाले का मामला उठा। जिलाधिकारी ने नगर निगम से नाले का ढाल ठीक करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पंतद्वीप में कुछ समय पूर्व पेड़ों को काटा गया था। जिलाधिकारी ने पूछा कि पेड़ काटने वालों के खिलाफ क्या कार्रवई की गई। पॉलीथिन पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम से अभियान चलाने के निर्देश दिए। भू समाधि के लिए जमीन चिह्नित करने, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू आदि से अतिक्रमण हटाने पर विस्तार से चर्चा हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएफओ नीरज कुमार, एमएनए जय भारत सिंह, पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह कठैत डीके सिंह सिंचाई, मनोज निषाद, रामेश्वर गौड़, सचिन कुमार, अमित शर्मा, विपुल मौर्या, शिखर पालीवाल मौजूद रहे।