फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Expansion joint broken, flyover closed

एक्सपेंशन ज्वाइंट टूटा, फ्लाईओवर बंद

Sat, 03 Sep 2022 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Expansion joint broken, flyover closed
रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर चंडीघाट फ्लाईओवर का एक्सपेंशन ज्वाइंट टूट गया है। इसके चलते एनएच ने फ्लाईओवर पर ट्रैफिक बंद कर दिया है।
विज्ञापन

रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर चंडीघाट फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट टूटने के कारण ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। हरिद्वार से देहरादून, ऋषिकेश समेत अन्य स्थानों पर जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से सटी सर्विस रोड से निकाले जा रहे हैं। हाईवे पर इन पुलों का निर्माण कुंभ मेले से पहले हुआ था। कई जगहों पर पुलों के एक्सपेंशन ज्वाइंट के मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके अलावा वीआईपी घाट के पास बने पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट कई दिनों से टूटा है, लेकिन वहां अभी तक कार्य शुरू नहीं किया है। इससे वहां कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है।

कुंभ मेले में फ्लाईओवरों को समय से पहले ही खोल दिया था। इसके कारण उनके एक्सपेंशन ज्वाइंट खुल रहे हैं। फ्लाईओवर पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्य में लगभग 10 दिन का समय लग जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद फ्लाईओवर को खोल दिया जाएगा। -प्रदीप गुसाईं, परियोजना निदेशक, एनएच।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed