फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Exercise: Iron tunnel will prevent debris from falling on Bhimgora railway track

Haridwar: कवायद...भीमगोड़ा रेल लाइन पर पहाड़ों से मलबा गिरने से रोकेगी लोहे की टनल

Mon, 16 Sep 2024 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 06:49 PM IST
सार

हरिद्वार और देहरादून-ऋषिकेश के बीच कई जोड़ी ट्रेनों का रोजाना संचालन होता है। ब्रह्मपुरी से लेकर भीमगोड़ा काली मंदिर तक पहाड़ के बीच बनी टनल रेल लाइन गुजर रही है।

विज्ञापन
Exercise: Iron tunnel will prevent debris from falling on Bhimgora railway track
हरिद्वार में रेल लाइन पर बन रही लोहे की टनल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में भीमगोड़ा रेलवे ट्रैक पर पहाड़ों से गिरने वाले मलबे को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। ट्रैक के ऊपर लोहे की टनल बनाई जा रही है। करीब एक करोड़ की लागत से टनल बनाने का काम शुरू हो गया है। अब बारिश के दौरान मलबा रेल लाइन पर नहीं गिरेगा और ट्रेनों का संचालन बाधित नहीं होगा।

विज्ञापन


हरिद्वार और देहरादून-ऋषिकेश के बीच कई जोड़ी ट्रेनों का रोजाना संचालन होता है। ब्रह्मपुरी से लेकर भीमगोड़ा काली मंदिर तक पहाड़ के बीच बनी टनल रेल लाइन गुजर रही है। भीमगोड़ा में काली मंदिर के पास अक्सर पहाड़ से बारिश के समय मलबा ट्रैक पर आ जाता है और ट्रेनों का संचालन बाधित हो जाता है। पिछले साल बरसात के समय ये समस्या बहुत अधिक सामने आई। ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही रेलवे कर्मचारियों को भी मलबा हटाने में मशक्कतें करनी पड़ी।
विज्ञापन


अब रेल प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिए काली मंदिर से लेकर पहाड़ी के बराबर से गुजर रहे पूरे ट्रैक के ऊपर लोहे की टनल बनाने का काम शुरू किया है। टनल के लिए लोहे के गार्डर लगाकर पिलर तैयार कर दिए गए हैं, जबकि इस पर सुरक्षा जाल लगाकर कवर करने का कार्य चल रहा है। टनल बनने के बाद ट्रैक पर मलबा नहीं गिरेगा और निर्बाध तरीके से ट्रेनों का संचालन होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar News: सत्यापन न कराने पर 22 मकान मालिकों पर 2.20 लाख का जुर्माना

ब्रिटिश काल में टनल बनाकर बिछाई थी लाइन
जानकारों की मानें तो ब्रिटिश काल में ब्रह्मपुरी से लेकर भीमगोड़ा काली मंदिर तक पहाड़ के बीच टनल बनाकर रेल लाइन बिछाई गई थी। इससे आगे काफी दूर तक पहाड़ के किनारे पर लाइन बिछी हुई है।


ट्रेन पर गिर चुके हैं बोल्डर
बारिश के दौरान काली मंदिर के पास पहाड़ से बोल्डर और भारी मात्रा में मलबा रेल लाइन पर आ जाता है। पिछले साल लगातार कई दिनों तक ट्रैक पर मलबा गिरता रहा। यही नहीं, कई बार पहाड़ से बोल्डर टूटकर नीचे ट्रेन पर गिर चुके हैं। इसलिए इस समस्या से निपटने के लिए टनल का विकल्प निकाला गया।

भीमगोड़ा में काली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे की टनल बनाई जा रही है। टनल का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसे पूरा कर दिया जाएगा। टनल बनने से पहाड़ से आने वाले मलबा ट्रैक पर नहीं गिर सकेगा।
- आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद रेल मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed