फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   22 landlords fined Rs 2.20 lakh for not getting verification done

Haridwar News: सत्यापन न कराने पर 22 मकान मालिकों पर 2.20 लाख का जुर्माना

Mon, 16 Sep 2024 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
22 landlords fined Rs 2.20 lakh for not getting verification done
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 22 मकान मालिकों पर 2.20 लाख का जुर्माना लगाया है। चालानी कार्रवाई कर रिपोर्ट कोर्ट में भेज दी गई है। साथ ही सभी को जल्द से जल्द सत्यापन कराने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने चेकिंग के साथ ही सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में रविवार की सुबह थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में एसआई मीनाक्षी बिष्ट, एसआई मनीषा नेगी, अनिल बिष्ट, एएसआई संजय चौहान ने रावली महदूद, महादेवपुरम, नवादेय नगर, रोशनाबाद इलाकों में सत्यापन अभियान चलाया।
विज्ञापन

एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि किरायेदार, घरेलू नौकर और दुकानों पर काम करने कर्मचारियों का सत्यापन किया गया। कई इलाकों में 22 मकान मालिकों ने बिना सत्यापन कराए ही किरायेदारों को रख लिया। अभियान के दौरान ये पोल खुली। तब प्रत्येक का 10 हजार का कोर्ट का चालान किया गया। कुल 22 मकान मालिकों के कोर्ट के चालान किए गए। जल्द ही सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। चालानी रिपोर्ट कोर्ट को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
चार मकान मालिकों पर 40 हजार जुर्माना ठोका



हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में भी पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर चार मकान मालिकों पर 40 हजार का जुर्माना ठोका। साथ ही दो मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि रामधाम कॉलोनी में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने पर दो मकान मालिकों के खिलाफ (83) पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 10 हजार का जुर्माना वसूला गया। चार मकान मालिकों के 10-10 हजार के कुल 40 हजार के कोर्ट चालान कर रिपोर्ट न्यायालय भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed