फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Even before examining patients in the OPD will

ओपीडी में जाने से पहले ही होगी मरीज की जांच

Thu, 02 Mar 2017 09:58 PM IST
जोगेंद्र सिंह मावी हरिद्वार
जोगेंद्र सिंह मावी हरिद्वार Updated Thu, 02 Mar 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मर्ज दिखाने के लिए पहुंचने वाले मरीजों की ओपीडी से पहले प्राथमिक जांच भी होगी। जांच रिपोर्ट पर्चे में दर्ज कराने के बाद ही मरीज ओपीडी  (बाह्य रोगी विभाग) में बैठे विशेषज्ञ डाक्टर के पास जाएगा। ये प्लान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजना के तहत एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) जारी किया गया। जांच में शुगर, ब्लडप्रेशर, वजन, दांत, काउंसिलिंग होगी। प्लान के तहत पूरे प्रदेश में मेला अस्पताल को चुना गया है। इसके लिए तकनीकी स्टाफ की भर्ती हो चुकी है। योजना के तहत सेवा 15 मार्च से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


अभी तक अस्पताल के काउंटर पर पर्चा बनाने के बाद मरीज सीधे ओपीडी में डाक्टर के पास जाते हैं। डाक्टर ही मरीज का ब्लड प्रेशर, वजन करते थे। शुगर आदि की जांच कराने को पैथोलॉजी लैब में भेजते थे। इससे डाक्टर और मरीज दोनों का समय लगता था। डाक्टर भी ओपीडी में मरीजों से घिरे रहते थे और कम मरीज ही देख पाते थे। अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गैर संचारी रोग (एनसीडी) प्लान तैयार किया गया है। प्लान के तहत प्रथम चरण में मेला अस्पताल को चुना गया है। अस्पताल में शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन नापने, काउंसिलिंग करने के लिए अलग-अलग केबिन बनाने शुरू कर दिए है। गंभीर रोगियों की काउंसिलिंग के साथ दुर्व्यसन जिसमें नशा, तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


एनसीडी के तहत बनेगा वृद्घ वार्ड
एनसीडी प्लान के तहत मेला अस्पताल में 10 बेड का वार्ड बनाया जाएगा। जिसमें पांच बेड महिला और पांच पुरुषों के लिए आरक्षित रहेंगे। इन वार्डों को बनाने का उद्देश्य इलाज के साथ उनकी सेवा भाव होगा। इन वार्डों में वृद्घ मरीजों के अलावा अन्य किसी को भर्ती नहीं किया जाएगा। इनका स्टाफ भी अलग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्टाफ रहेगा मौजूद
अस्पताल में बनाए गए एनसीडी केबिनों में दो स्टाफ नर्स, एक काउंसलर, दंत विशेषज्ञ, दो अटेंडेंट मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गैर संचारी रोगों की जांच के लिए मेला अस्पताल को चुना गया है। जांच के लिए स्टाफ की भर्ती हो चुकी है। 15 मार्च से सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इससे मरीज की ओपीडी के पहले ही आवश्यक जांच की जाएगी, ताकि डाक्टर के साथ मरीज को भी सुविधा रहे। - डा. बीएस जंगपांगी, सीएमओ, हरिद्वार।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed