{"_id":"62150b10991768602c168660","slug":"elephants-tricked-the-forest-department-team-overnight-haridwar-news-drn4047311177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने वन विभाग टीम को रात भर छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने वन विभाग टीम को रात भर छकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी क्षेत्र में सोमवार रात घुसे हाथियों के झुंड ने वन विभाग की टीम को खूब छकाया। विभाग की गश्त टीम को रातभर गंगा किनारे पहरा देना पड़ा। अलसुबह हाथियों के लौटने पर ही टीम ने राहत की सांस ली।
पथरी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथियों का मूवमेंट बहुत अधिक बढ़ा हुआ है। इसको लेकर वन विभाग की गश्त टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। सोमवार रात भी लगभग 10 बजे के आसपास सात हाथियों का एक झुंड बिशनपुर कुड़ी में गंगा नदी के किनारे पहुंच गया। यह देखकर गश्त कर रही टीम सतर्क हो गई। जब हाथियों का यह झुंड गंगा नदी पार करके आबादी क्षेत्र में घुसने का प्रयास करने लगा तो टीम ने उसे जंगल में खदेड़ दिया। कुछ ही देर बाद हाथी लौट आए। टीम ने फिर से झुंड को लौटा दिया। हाथियों का आना और वन टीम की ओर से उन्हें भगाने का यह क्रम रातभर चलता रहा। सुबह के समय करीब पांच बजे जब हाथी वापस नहीं आए तो टीम लौट आई। वन विभाग के हरिद्वार रेंजर दिनेश प्रसाद नौड़ियाल ने बताया कि हाथी आजकल आबादी क्षेत्र में आने का बेहद प्रयास कर रहे हैं। हाथियों को रोकने के लिए गश्त टीम को बहुत पसीना बहाना पड़ रहा है तब जाकर किसानों की फसलों को नष्ट होने से बचाया जा रहा है।