फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Electric underground line trial successful

बिजली की अंडरग्राउंड लाइन का ट्रायल सफल

Wed, 26 Feb 2020 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Electric underground line trial successful
33केवी बिजली सब स्टेशन लालजीवाला जोड़ी गई डेढ़ किमी अंडरग्राउंड एचटी लाइन का बुधवार को सफल ट्रायल किया गया। यह प्रोजेक्ट कुंभ क्षेत्र में अंडरग्राउंड बिजली लाइन से जुड़ा है। विभिन्न स्थानों पर चार ट्रांसफार्मरों की एलटी सर्किट लाइन का सर्किट भी चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन

लालजीवाला सब स्टेशन से ही हर की पैड़ी क्षेत्र तथा मुख्य बाजारों को बिजली की सप्लाई की जाती है। कुंभ मेला का रोड़ी बेलवाला तथा सीसीआर क्षेत्र भी इससे जुड़ा है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की कार्यदायी निर्माण एजेंसी के मैनेजर संजीव शर्मा ने बताया कि शंकराचार्य चौक, हरिहर चौक, शिवयोगी धाम तथा विवेक विहार कॉलोनी के बिजली ट्रांसफार्मर वाली एलटी की अंडरग्राउंड लाइन सर्किट का ट्रायल सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ के मद्देनजर जून से पहले इस काम को पूरा कराने के लिए प्रोजेक्ट के जीएम पीएस भट्टाचार्य ने हरिद्वार में डेरा डाल दिया है। उन्होंने दावा किया अंडरग्राउंड बिजली लाइन डालने का काम 70 फीसदी तक पूरा हो चुका है।
नया हरिद्वार, गोविंदपुरी में शिफ्ट करना पड़ा पैनल
हरिद्वार। नया हरिद्वार तथा गोविंदपुरी कालोनी में अंडरग्राउंड बिजली पैनलों को शिफ्ट करना पड़ा है। इनकी वजह से दुकानों के आगे अतिक्रमण हो गया था। प्रकरण ऊर्जा निगम, उत्तराखंड के जीएम तक पहुंचा था। प्रोजेक्ट मैनेजर तोष कुमार घोष ने बताया कि ऊर्जा निगम उत्तराखंड के महाप्रबंधक के निर्देश पर जनहित में पैनल को शिफ्ट कर फुटपाथ की दीवार के साथ लगाया जा रहा है।

देहरादून से आकर ईई ने भी किया निरीक्षण
हरिद्वार। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता (एसई) एमएल टम्टा ने भी बुधवार को देहरादून से आकर अंडरग्राउंड बिजली प्रोेजेक्ट का निरीक्षण किया है। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed