फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Electric train reached Dehradun and Haridwar

देहरादून से हरिद्वार पहुंची इलेक्ट्रिक ट्रेन

Thu, 20 Oct 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 20 Oct 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Electric train reached Dehradun and Haridwar
Haridwar Haridwar, Dehradun and returned to the successful trial of the Railway Safety Commissioner Shailesh Pathak returns electric train coming down, DRM Pramod Kumar and other officials. - फोटो : amarujala

विज्ञापन
हरिद्वार-देहरादून के बीच भी इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने का ट्रायल सफल रहा। बृहस्पतिवार को शताब्दी ट्रेन पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन से देहरादून से हरिद्वार पहुंची। ट्रेन को देहरादून से हरिद्वार के लिए रवाना किया। इससे पूर्व ट्रेन की बोगी सीआरएस स्पेशल डीजल से हरिद्वार से देहरादून पहुंचाई गई।

बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन से डीजल इंजन से सात डिब्बों की स्पेशल ट्रेन सीआरएस को देहरादून के लिए रवाना किया गया। इस ट्रेन में कमीश्नर रेलवे ऑफ सेफ्टी  (सीआरएस) शैलेश कुमार पाठक, डीआरएम प्रमोद कुमार सहित रेलवे के अन्य  अधिकारी हरिद्वार से देहरादून के बीच इलेक्ट्रिक लाइन का निरीक्षण करते हुए देहरादून पहुंचे। देहरादून पहुंचने से पूर्व अधिकारियों ने हरिद्वार-देहरादून के बीच इलेक्ट्रिक लाइन की गहनता से  निरीक्षण के लिए करीब साढ़े तीन घंटे का समय लिया।
विज्ञापन


देहरादून से शाम 4:30 बजे इलेक्ट्रिक इंजन युक्त स्पेशल ट्रेन को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।  यह स्पेशल ट्रेन देहरादून से हरिद्वार 1 घंटा 5 मिनट में पहुंची। इलेक्ट्रिक इंजन युक्त स्पेशल ट्रेन सफल संचालन होने पर  रेलवे अधिकारियों ने खुशी जताई है। इस मौके पर  चीफ इंजीनियर दयाल डोगरा, डिप्टी चीफ इंजीनियर अंबाला मनोज पांडे, हरिद्वार  रेलवे स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed