फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Electoral farrago

मतदाता सूची में गड़बड़झाला

Tue, 10 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार।
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार। Updated Tue, 10 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिस मकान में ढाबा चल रहा है, उसमें 29 मतदाता सूची में शामिल दर्शाए गए हैं। एक दुकान वाले आवासीय मकान में  35 मतदाता दिखाए गए हैं। खास बात ये है कि इन लोगों के बारे में आसपास के लोग भी अनभिज्ञ हैं।  कई लोगों के नाम सूची में अलग-अलग बूथों पर दो-दो जगह दर्ज हैं।

विधानसभा चुनावों की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों ने यह सूची प्राप्त की है। इसमें हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। निर्वाचन सूची में फर्जी मतदाता खन्नानगर के बूथ नंबर 145, 146 में आए हैं। बूथ नंबर 146 के मकान नंबर चार ए में राजीव नगर निवासी एक महिला का ढाबा है। मतदाता संख्या 22 से 50 तक 29 मतदाता इसी मकान में निवास होने पर सूची में दर्शाए गए हैं। इनमें अशोक शर्मा, ऊषा शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र गौतम, पर्मिला शर्मा, उर्मिला, सुखदेव भारद्वाज, सुरेश पाहवा, निर्मल पाहवा, प्रवीण कौशिक, विनोद, प्रशांत पाराशर, विनय शर्मा, निशिथ त्रिवेदी, तुलिका गुप्ता, संगीता कौशिक आदि हैं। बूथ नंबर 146 के मकान नंबर 4 में मतदाता संख्या 13 से 21 तक दर्शाए गए हैं। इनमें रवि कुमार, ज्ञानदेवी, सूरज कुुमार अरोड़ा, सागर, रिशु अरोड़ा, धीरेंद्र सिंह चौहान आदि नाम हैं। खास बात यह है कि इस नंबर का कोई मकान ही नहीं है।  इसी बूथ के अंतर्गत मकान नंबर एक के मतदाता बबली, विपिन कुमार, बोधी सिंह, बबलू, सचिन, अजय कुमार आदि बनाए गए हैं, लेकिन इन मतदाताओं को कालोनी के मूल निवासी तक नहीं जानते।
विज्ञापन


दुकान के नाम पर बनाए 35 मतदाता
बूथ नंबर 145 के मकान नंबर एक में मतदाता संख्या 198 से 232 तक 35 मतदाता  शामिल हैं। जिनमें सुरेंद्र, अशोक कुमार, सलीम, प्रमोद, ममता रानी, सुरेश,  तस्लीम, मुकेश, मलखान, पूनम, सुषमा, मेषो, सुमन, ऊषा, रविंद्र कुमार, नसीम,  दिनेश, शहनाज, कर्मवीर, विवेक कुमार, रामकुमार,नीतिश,  विकास आदि निवास  करते हैं। आसपास के लोगों की मानें तो इस मकान में दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले कि नहीं जानते
कालोनी निवासी सचिन चौधरी, सचिन बैनीवाल, अजय चौधरी, अनिल भास्कर, अशोक अग्रवाल, गौरव वर्मा, अमित गुप्ता आदि ने बताया कि मतदाता सूची में जो नाम सामने आए हैं उनका कालोनी से कोई वास्ता नहीं है। जिनके नाम और फोटो है उन्हें कोई नहीं जानता। इनकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की जाएगी।

विधायक के भतीजों के दो-दो जगह नाम
विधायक मदन कौशिक के परिवार के लोगों के मतदाता सूची में दो-दो बार नाम है। विधायक के भतीजे विनय कौशिक पुत्र सतीश कौशिक का बूथ संख्या 146 के मकान सख्या 224 बी टू में मतदाता संख्या 662 पर और बूथ संख्या 145 के मकान संख्या 224 बी में मतदाता संख्या 389 पर दर्ज है। दूसरे भतीजे विपिन कौशिक पुत्र सतीश कौशिक का बूथ संख्या 145 के मकान संख्या 11 के मतदाता संख्या 242 पर और बूथ संख्या 146 के मकान संख्या 61 के मतदाता संख्या 244 पर दर्ज है। विधायक के भतीजे के पत्नी दीप्ति कौशिक पत्नी विपिन कौशिक का बूथ संख्या 145 के मकान संख्या 11 के मतदाता संख्या 243 पर और बूथ संख्या 146 के मकान संख्या 61 के मतदाता संख्या 245 पर नाम दर्ज है।



मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए राजनीतिक दलों के साथ अन्य गणमान्य लोगों की शिकायत ली गई, लेकिन किसी ने भी आपत्ति दर्ज नहीं की। जिसके बाद मतदाता सूची को प्रकाशन के लिए अंतिम रूप दे दिया गया है। यदि किसी व्यक्ति का नाम सूची में दो स्थानों पर या किसी ऐसे मकान के नाम पर मतदाता बना दिए गए हैं, जिनमें कोई निवास नहीं करता है तो इनकी जांच कराई जाएगी और संबंधित बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। -पीबी बुधलाकोठी, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed