फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Eight named, two arrested in murderous attack on village head

Haridwar News: ग्राम प्रधान पर कातिलाना हमले में आठ नामजद, दो गिफ्तार

Fri, 14 Jun 2024 02:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Eight named, two arrested in murderous attack on village head
पथरी। थाना क्षेत्र के ग्राम बुक्कनपुर में हुए खूनी संघर्ष में ग्राम प्रधान पर कैंची से कातिलाना हमला करने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छह आरोपी फरार हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ग्राम बुक्कनपुर में एक युवक का किशोरी के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात दोनों घर से भागने की योजना बना रहे थे। यह बात किशोरी के परिजनों को पता चली तो दोनों को गांव के बाहर ही पकड़ लिया गया। मामला सामने आने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच संघर्ष हो गया। इसमें एक तरफ ग्राम प्रधान का परिवार भी था। इसी बीच दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने दर्जी की दुकान से कैंची उठाकर ग्राम प्रधान पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे ग्राम प्रधान सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े में दूसरे पक्ष का भी एक युवक घायल है। परिजनों का आरोप है कि झगड़े में प्रधान पक्ष की ओर से तमंचे से फायरिंग की गई, जिसमें युवक के सिर पर छरें लगे हैं।
विज्ञापन

प्रधान पक्ष का आरोप है कि फायरिंग दूसरी तरफ से की गई। ग्राम प्रधान के भाई संजीत कुमार ने गांव के सुदेश, अंकुश, बबलू, ललित, मुन्ना, लेख सिंह, सुनील, सुनित के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी बबलू कटारिया, अंकुश कटारिया निवासीगण ग्राम बुक्कनपुर पथरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed