फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   EC in the case of mining will Matrisdn

खनन के मामले में चुनाव आयोग जाएगा मातृसदन

Mon, 30 Jan 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 30 Jan 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
वन विकास निगम क्षेत्र में रवासन और कोटवाली में तीन जगह खनन खोल दिया गया है। जबकि पर्यावरण मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और हाईकोर्ट की ओर से खनन पर रोक लगाई गई थी। अचानक खनन खुलने पर मातृसदन ने सवाल उठाते हुए वन विकास निगम से 48 घंटे में जवाब मांगा है। इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए चुनाव आयोग जाने की भी पूरी तैयारी है।
विज्ञापन


सोमवार को मातृसदन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी शिवानंद ने बताया कि वन विकास निगम क्षेत्र में रवासन-1 और रवासन-2 व कोटवाली में खनन के लिए पिछले साल केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति मांगी गई थी। दो मई को पर्यावरण मंत्रालय की टीम ने वन विकास निगम के अधिकारियों और मातृसदन के साथ श्यामपुर, मीठीबेरी, बिशनपुर आदि क्षेत्रों का जायजा लिया था। 13 जून 2015 को जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि वन क्षेत्र में खनन नहीं होगा। इसके बाद छह दिसंबर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सेक्शन पांच लागू करते हुए भी खनन पर रोक लगाई। इसके बाद हाईकोर्ट ने खनन प्रतिबंधित करते हुए डीएम व एसएसपी की जिम्मेदारी तय की। इसके बावजूद वन विकास निगम क्षेत्र में कैसे खनन शुरू कर दिया गया। स्वामी शिवानंद ने आरोप लगाया कि हरीश रावत खनन समर्थक होने के साथ ही इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में यह आचार संहिता का भी खुला उल्लंघन है। इसके लिए निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उच्च बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सीमांकन तक नहीं
 स्वामी शिवानंद के मुताबिक हाईकोर्ट ने आदेश में यह भी कहा था कि खनन के लिए उच्च बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सीमांकन किया जाए। लेकिन सीमांकन तो दूर उच्च बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे तक नहीं हुआ। ऐसे में हाईकोर्ट के आदेश का भी खुला उल्लंघन है। इसके लिए हाईकोर्ट में अवमानना का वाद भी दायर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed