फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Due to rain and strong wind, the power of the city was cut

बारिश-तेज हवा से शहर की बिजली रही गुल

Thu, 15 Sep 2022 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:27 PM IST
सार

बुधवार रात को तेज बारिश व हवा चलने और बृहस्पतिवार को भी बारिश से बिजली की लाइनों में फाल्ट आ गया।कई इलाकों में बिजली गुल होने के साथ पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई।ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि बारिश और हवा चलने से कई जगहों पर फाल्ट होने से सप्लाई बाधित हुई।

विज्ञापन
Due to rain and strong wind, the power of the city was cut

विस्तार

बुधवार रात को तेज बारिश व हवा चलने और बृहस्पतिवार को भी बारिश से बिजली की लाइनों में फाल्ट आ गया। शहर के कई इलाकों में बुधवार रात के साथ बृहस्पतिवार दिन में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। हजारों उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में बिजली गुल होने के साथ पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई।
विज्ञापन

बुधवार रात को शहर में तेज बारिश के साथ हवा भी चली। हवा चलते ही कई जगह बिजली की लाइनों में फाल्ट आ गया। कई इलाके लोगों को रात के समय बिना बिजली के रहना पड़ा। ऊर्जा निगम के अधिकारी औ कर्मचारियों ने सुबह के समय फाल्ट ढूंढकर आपूर्ति बहाल की। इसके बाद भी बृहस्पतिवार को भी दिनभर बिजली का आना और जाना लगा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ज्वालापुर, कनखल, जगजीतपुर, उत्तरी हरिद्वार के साथ ही मध्य हरिद्वार के लोग बिजली की आंख मिचौली से परेशान रहे। ज्वालापुर के चौहानान, हज्जाबान, पीठ बाजार, पुरानी अनाज मंडी, पांवधोई सहित कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने के साथ ही जलापूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य हरिद्वार में मॉडल कालोनी, विवेक विहार, नया हरिद्वार, टिबड़ी, शिवलोक कालोनी आदि क्षेत्रों में साढ़े तीन बजे विद्युत सप्लाई ठप हो गई। फिर डेढ़ घंटे बाद चालू हो पाई। भेल में कई जगहों पर पेड़ की टहनियां लाइनों पर गिर गई। वहीं सुभाषनगर सहित कई जगहों पर इंसुलेटर में खराबी आने से विद्युत सप्लाई ठप रही। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि बारिश और हवा चलने से कई जगहों पर फाल्ट होने से सप्लाई बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed