{"_id":"662adc57143511115d0a2724","slug":"due-to-fire-in-the-field-13-bighas-of-wheat-crop-of-the-haridwar-news-c-5-1-drn1031-399481-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आग लगने से 13 बीघा गेहूं की फसल हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आग लगने से 13 बीघा गेहूं की फसल हुई राख
विज्ञापन
Iकिसानों ने बामुश्किल बुझाई आग, प्रशासन और ऊर्जा निगम टीम ने किया मौका मुआयनाI
खेत में आग लगने से किसानों की 13 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बामुश्किल आग को बुझाया। प्रशासन और ऊर्जा निगम की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
टांडा टिहरा के किसान सुलेख सिंह और सुरेश सिंह दोनों भाई हैं। जिनका लगभग 16 बीघा गेहूं का एक खेत पककर तैयार हो गया था। किसानों की ओर से खेत में कटाई कराई जा रही थी। बृहस्पतिवार की दोपहर में अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगता देख गेहूं की फसल काट रहे किसानों की ओर से खेत मालिक को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर खेत मालिक ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, तब जाकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसान मात्र करीब तीन बीघा फसल ही आग से बचा पाए।
विज्ञापन
किसानों ने आग लगने की जानकारी ऊर्जा निगम और तहसील प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर लेखपाल सुरेंद्र सिंह और ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम की ओर से आग के कारणों का पता लगाया गया। उनकी ओर से रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई। पीड़ित किसानों ने बताया हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से उठी चिंगारी से आग लगी है, इसलिए उन्हें फसल जलने का उचित मुआवजा दिया जाए।