फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Drug inspector locks three clinics and two medical stores

ड्रग इंस्पेक्टर ने तीन क्लीनिक और दो मेडिकल स्टोर पर जड़े ताले

Mon, 11 May 2020 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Drug inspector locks three clinics and two medical stores
रोशनाबाद क्षेत्र में छापेमारी करती ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती। - फोटो : HARIDWAR
ड्रग इंस्पेक्टर के निरीक्षण में तीन क्लीनिक और दो मेडिकल स्टोर पर अनियमितता मिलने पर उनका सील कर दिया गया है। जबकि सात क्लीनिक और मेडिकल स्टोरों पर अव्यवस्था मिलने पर उनके संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने रोशनाबाद, रावली महदूद, रामधाम, ब्रह्मपुरी, जमालपुर खुर्द क्षेत्र में अभियान चलाते हुए क्लीनिक और मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे रामधाम और ब्रह्मपुरी पहुंची तो वहां पर मेडिकल स्टोर संचालक और क्लीनिक चलाने वाले भाग खड़े हुए। उन्होंने वहां पर धनश्री और भारत मेडिकल स्टोर संचालकों के कोई कागजात नहीं दिखाने पर उन्हें सील कर दिया। ब्रह्मपुरी में भी दो क्लीनिक संचालक ड्रग इंस्पेक्टर के पहुंचते ही भाग खड़े हुए। कथित डॉक्टर तो कही नजर ही नहीं आए। इसके बाद दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया। जमालपुर खुर्द में क्लीनिक के बाहर तो किसी प्रकार का बोर्ड ही नहीं लगा था, जबकि अंदर बिना किसी व्यवस्था के क्लीनिक चलता हुआ मिला। ऐसे में उसे भी सील कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने अन्य सात क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया। ये मेडिकल और क्लीनिक पंजीकृत नहीं थे। उन्हें नोटिस जारी करते हुए पंजीकरण कराने के आदेश दिए। इसके लिए उन्हें 10 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी क्षेत्र में मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
स्वास्थ्य विभाग के मुख्य कार्यालय के आसपास के क्षेत्रों में फर्जी तरीके से मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों के अवैध क्लीनिक संचालित किए जाने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि ब्रह्मपुरी, रामधाम, जमालपुर में कई मेडिकल स्टोर और क्लीनिक फर्जी तौर पर संचालित किए जा रहे हैं। जिनका निरीक्षण किया तो असलियत सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed