फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Drug free Uttarakhand administered oath

नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड को दिलाई शपथ

Wed, 23 Feb 2022 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
Drug free Uttarakhand administered oath
जन जागरूकता रैली निकालते सरस्वती विद्या मंदिर भेल के छात्र। - फोटो : HARIDWAR
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार के वात्सल्य वाटिका में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड के लिए जन जागरूक कार्यक्रम किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने गांव में जाकर नशा मुक्त के लिए संकल्प पत्र भरवाए और शपथ दिलाई।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान, सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनीष कुमार व अमृता गुप्ता ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर छात्र-छात्राओं को नशा न करने के लिए शपथ दिलाई। समाज में नशा न करने की पहल के लिए कार्य करने की अपील की। छत्रपति शिवाजी ग्रुप के ग्रुप लीडर प्रवीण सिंह कुंजवाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी को छत्रपति शिवाजी के आदर्शों पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

बौद्धिक सत्र में आचार्य जयपाल सिंह ने कहा कि अपने परिवार में शादी विवाह या अन्य समारोह में शराब न तो पिएं और न ही पिलाएं। आचार्य देवेश पाराशर ने छात्रों को नशे से होने वाली नुकसान से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ लोगों को जागरूक भी करना होगा। इस मौके पर आचार्य प्रवीण कुमार, तारादत्त जोशी, रजत सिंह, मंगल राम, हेमा जोशी, रितु चौहान, छात्र साक्षी तिवारी, सत्यम, विपिन, शिवी, आयुषी, बदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed