{"_id":"6101a6698ebc3e09452931a7","slug":"dowry-harassment-case-against-husband-and-in-laws-haridwar-news-drn385854068","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लालच में विवाहिता को पति और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मंदिर में शादी कर कोर्ट मैरिज पंजीकृत की थी। विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुताबिक भेल सेक्टर-5 निवासी आकांक्षा ने कहा कि बिजनौर के गांव ग्राम भदोला, झक्काकी निवासी नीशू कुमार से उसका छह वर्षों तक प्रेम-प्रसंग रहा। 28 अगस्त 2020 को शिव मंदिर में शादी कर जिला एवं सत्र न्यायालय में शादी का रजिस्ट्रेेशन कराया। नीशू कोटद्वार में कोरियर कंपनी में काम करता है और वहीं किराये पर रहता है। आरोप है कि नवंबर 2020 से नीशू ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई। निशू ने धमकी दी कि यदि रुपये नहीं मिले तो वह उसे छोड़ देगा।
विवाहिता का कहना है कि वह नीशू के परिजनों से मिली और बेटे से मंदिर और कोर्ट मैरिज करने की बात बताई। परिवारजनों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद 19 दिसंबर 2020 को वह मायके आ गई। 20 दिसंबर 2020 को ससुराली उसके मायके आए। दहेज के लिए गाली-गलौच कर मारपीट की। पीड़िता ने शिकायत रानीपुर पुलिस से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद अब कोर्ट के आदेश पर रानीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पति नीशू, ससुर हेमराज, सास बीना देवी, ननद निशा निवासी ग्राम भदोला, झक्काकी, थाना रायपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।