{"_id":"68dc22c56486f90ffd05b5ed","slug":"doctor-husband-mother-in-law-and-father-in-law-named-in-harassment-case-of-female-doctor-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-138892-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महिला चिकित्सक के उत्पीड़न में डॉक्टर पति, सास-ससुर नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महिला चिकित्सक के उत्पीड़न में डॉक्टर पति, सास-ससुर नामजद
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला चिकित्सक ने अपने डॉक्टर पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जेवरात भी हड़प लिए गए और फ्लैट पर ताला लगाकर सभी गुजरात जाने की बात कहकर निकल गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शुभि शर्मा निवासी निवासी जुर्स कंट्री ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह एक फरवरी 2024 को डॉ. गौरव पाठक के साथ हुआ था। शादी में उसकी मां और परिजनों ने गौरव और उसके परिवार को लगभग 30 लाख रुपये के जेवर और 15 लाख रुपये कार के लिए दिए थे। करीब डेढ़ करोड़ खर्च किए थे। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति गौरव पाठक, सास पूर्णिमा पाठक, ससुर अशोक पाठक प्रताड़ित करने लगे। अतिरिक्त पैसों की मांग करने लगे। यहां तक कि जुर्स कंट्री स्थित फ्लैट खरीदने और उसकी साज-सज्जा के लिए भी परिवार से लाखों रुपये लिए। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की।
आरोप लगाया कि शादी के समय दिए उसके आभूषण बैंक लॉकर से निकालकर सास पूर्णिमा ने अपने कब्जे में ले लिए। बाद में पति व सास ने मिलकर बिना बताए उन्हें हड़प लिया। जिस फ्लैट को उसके परिजनों ने गौरव के नाम दिलवाया था, उसे बीत 25 जून को अपनी मां पूर्णिमा के नाम दान कर दिया। आरोप है कि बीती तीन जुलाई को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जब वह फ्लैट पर लौटी तो उसके साथ फिर हिंसा की गई। उसी देर रात पति और सास घर का सामान लेकर गुजरात चले गए और उसके आभूषण भी साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।