{"_id":"61858d44ac4c317a372557e8","slug":"diwali-of-money-hopes-in-district-jail-haridwar-news-drn3953113121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में मनी उम्मीदों की दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में मनी उम्मीदों की दीपावली
विज्ञापन
diya
- फोटो : pixabay
जिला कारागार में इस बार की दीपावली देखने लायक रही। जब राम, लखन व सीता का पात्र निभा रहे जिला कारागार के बंदी अयोध्या वापस लौटे तो सभी के मन प्रफुल्लित हो गए। जिला कारागार में इस बार अयोध्या में भगवान राम की वापसी की तर्ज पर दीपावली मनाई गई।
जिला कारागार रोशनाबाद में इस बार भव्य दीवाली महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की तैयारियों में जेल के बंदी एक सप्ताह पहले से जुटे हुए थे। रामायण की तर्ज पर जेल में तोरण द्वारा बनाए गए थे। जिला जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान राम, माता सीता, लखन व अन्य पात्रों का रुप धारण किए हुए बंदी जब अयोध्या लौटे तो मंगल गीत गाए गए।
जिला कारागार परिसर में ही गांवों का निर्माण किया गया था। गांवों से होते हुए जब भगवान राम अयोध्या पहुंचे तो पूरा कारागार दीपक व मोमबत्ती से रोशन हो गया। इसके बाद भगवान राम का राजतिलक हुआ और अयोध्या उनकी राजधानी बनी। इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक मनोज कुमार आर्य, प्रभारी जेलर विकास चंद्र, चीफ फार्मासिस्ट राकेश गैरोला मौजूद रहे।